फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Proposal of one crore rupees passed in the meeting of Area Panchayat, development

Sant Kabir Nagar News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास, विकास

Thu, 12 Sep 2024 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 12 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Proposal of one crore rupees passed in the meeting of Area Panchayat, development
- मेंहदावल ब्लाॅक सभागार में प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
विज्ञापन

- पुलिस प्रशासन रहा सक्रिय, अग्निशमन वाहन भी मौजूद रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। ब्लॉक सभागार मेंहदावल में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। इसमें विकास कार्यों पर प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से चर्चा हुई। आम सहमति से एक करोड़ के विकास का प्रस्ताव पास हुआ। बजट से विकास खंड में विकास के कार्य कराए जाएंगे। पुलिस प्रशासन भी बैठक को लेकर पूरी तरह से सक्रिय रहा।
मेंहदावल ब्लाॅक सभागार में दोपहर 12.30 बजे बैठक शुरू हुई। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी राजेश पांडेय ने बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया। उन्होंने विकास कार्यों के बारे में सदन के बीच चर्चा की। खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने पिछले वित्तीय वर्ष में हुए कार्यों के बारे में सदन को जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास, सड़क, पेयजल, शौचालय आदि विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की। मनरेगा योजना को लेकर भी प्रस्ताव तैयार किए गए।
विज्ञापन


इस दौरान एक करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव पर आम सहमति बनी। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को जमीन पर उतारा जाएगा। मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों में गुणवत्ता में मानक का ख्याल रखने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया गया। सदन के साथ समन्वय बनाकर विकास के कार्य कराए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख पुष्पा त्रिपाठी ने कहा कि सदन के सदस्यों को विश्वास में लेकर पूरे क्षेत्र में विकास के कार्य कराए जाएंगे। जिनके पास आवास नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मेंहदावल के अलावा दो थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही। फायर ब्रिगेड वाहन भी मौके पर खड़ा रहा। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी की थी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति बसंत तिवारी, डॉक्टर आरडी गौंड, जेई मनोज कुमार श्रीवास्तव, बीओ ज्ञानचंद मिश्र, सूरज त्रिपाठी, गिरिजेश यादव सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed