{"_id":"67f95d42927e1729960b6717","slug":"proposal-for-termination-of-service-of-gram-panchayats-employment-servant-passed-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-131080-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव पारित
Fri, 11 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत कलान में शुक्रवार को पंचायत सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान ग्रामीण भी मौजूद थे। बैठक में पंचायत सदस्यों ने सर्व सम्मति के साथ रोजगार सेवक के सेवा समाप्ति का प्रस्ताव पारित कराया।
इस दौरान ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर आवास सहित अन्य योजनाओं में धन उगाही का आरोप भी मढ़ा। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत कलान में तैनात रोजगार सेवक रामरूप की कार्यप्रणाली को लेकर पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ब्लॉक कर्मी काफी नाराज थे।
आरोप था कि गांव में विकास कार्य योजनाओं के संचालन में रुचि नहीं लेकर बेवजह रोड़ा खड़ा किया जा रहा था। इसी को लेकर पिछले महीने 18 मार्च को गांव में रोजगार सेवक को हटाने के लिए कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन कोरम के अभाव में बैठक स्थगित हो गई थी। एक बार पुनः शुक्रवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
प्रधान नीलम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में सात पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया।
एडीओ पंचायत मैनुद्दीन के पर्यवेक्षण में कार्य समिति की बैठक शुरू हुई। ग्राम पंचायत सदस्य किशोर ने रोजगार सेवक को कार्यमुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया। जिसका मौजूद सात सदस्यों ने सर्व सम्मति से समर्थन किया। इसके बाद एडीओ ने पारित प्रस्ताव के आधार पर रोजगार सेवक रामरूप को पद से हटाने का निर्णय उपस्थित पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों को सुनाया।
इस मौके पर सचिव प्रशांत यादव, शिव प्रकाश सिंह, सतीश कुशवाहा, विकास श्रीवास्तव, देश दीपक वर्मा, जनार्दन सिंह, संदीप आदि मौजूद रहे।