{"_id":"640b707483b695eacc031164","slug":"property-will-be-investigated-khalilabad-news-c-7-1-80803-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दरोगा और मुख्य आरक्षी की संपत्ति की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दरोगा और मुख्य आरक्षी की संपत्ति की होगी जांच
Fri, 10 Mar 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
सत्यापन के लिए पासपोर्ट सेल में एक साल में करीब 11,000 आते हैं आवेदन
प्रति पासपोर्ट सत्यापन में 3,000 रुपये वसूलने का जांच में सामने आया है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय के पासपोर्ट सेल में तैनात एक दरोगा और एलआईयू के मुख्य आरक्षी की संपत्ति की जांच होगी। उधर, फरार आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
एसपी ने पासपोर्ट सत्यापन में गड़बड़ी की शिकायत पर सीओ सदर अंशुमान मिश्रा से प्रारंभिक जांच कराई। सीओ की जांच में पाया गया कि वर्ष 2021-22 में कुल 101 पासपोर्ट के सत्यापन में हेराफेरी की गई। थानों से पासपोर्ट के जो आवेदन संस्तुति नहीं किए जाते थे, उन्हें पासपोर्ट सेल में तैनात दरोगा कामेश्वर मिश्रा और एलआईयू के मुख्य आरक्षी मनोज पटेल जनदीय आईडी पासवर्ड से संस्तुति करके भेज देते थे। इसमें बाहरी व्यक्ति विधियानी निवासी वीरेंद्र यादव से सहयोग लेते थे। वीरेंद्र यादव के जरिये प्रति पासपोर्ट 3,000 रुपये दिया जाता था। उसी रुपये में से फिर लोग आपस में बांटते थे। पासपोर्ट सेल के आंकड़े के मुताबिक प्रत्येक महीने 1,500 पासपोर्ट के आवेदन सत्यापन के लिए आते हैं।, जबकि वर्ष भर में यह आंकड़ा करीब 11,000 के करीब है।
विवेचक सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि पासपोर्ट सत्यापन में आरोपियों के जरिये गलत ढंग से धनार्जन किए जाने की संभावना है। भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 13 में यह प्रावधान है कि यदि आरोपियों के जरिये आय से अधिक संपित्त अर्जित की गई हो तो उसकी जांच होगी। ऐसे में आरोपी दरोगा और मुख्य आरक्षी के संपत्ति की जांच होगी। यदि जांच में आय से अधिक संपत्ति की बात सामने आई तो नियम संगत तरीके से कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि फरार आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
...
एएसपी को मिली है अनुशासनिक जांच
एसपी ने भ्रष्टाचार, जालसाजी के मामले में फंसे पासपोर्ट सेल के आरोपी दरोगा और एलआईयू के मुख्य आरक्षी के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई के लिए एएसपी संतोष कुमार सिंह को जांच सौंपी है। यदि जांच में आरोप साबित हुआ दीर्घ दंड दिए जाने का प्रावधान है। इसमें दोनों पुलिस कर्मी की सेवा तक समाप्त हो सकती है।
...
कोट
जांच में 101 पासपोर्ट के सत्यापन में हेराफेरी पाई गई है। आरोपी दरोगा, एलआईयू के मुख्य आरक्षी और बाहरी वीरेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार, जालसाजी और आईटी एक्ट का मुकदमा कोतवाली में दर्ज है। इसमें आरोपियों के संपत्ति की भी जांच होगी। इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जाएगी।
-सत्यजीत गुप्ता, एसपी