{"_id":"0a6b4e294ce0f47b9bf304fc09023fc4","slug":"procession-took-place-on-homeguard-establishment-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड दिवस पर रैली निकाली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड दिवस पर रैली निकाली गई
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड दिवस पर रविवार को कलेक्ट्रेट में होमगार्ड कमांडेंट कहकशा के नेतृत्व में होमगार्डों ने रैली निकाली। इस दौरान होमगार्डों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया। इसी तरह नाथनगर ब्लॉक के कस्बा महुली में होमगार्ड दिवस पर महुली थाने के होमगार्डों ने रैली निकाली।
रैली थाना गेट से निकल कर टैक्सी स्टैंड चौराहा, दक्षिण चौराहा होते हुए उत्तर चौराहे पर पहुंचा। वहां से पुन: थाना परिसर स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर सभा की शक्ल में बदल गया। जहां शिव मंदिर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक कंपनी कमांडर जामवंत चौधरी ने कहा होमगार्ड अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा तैयार रहते हैं। होमगार्ड पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते है, लेकिन उन्हें उनके कार्य के हिसाब से मानदेय नहीं मिल पाता है। प्लार्टून कमांडर राकेश कुमार ने कहा कि होमगार्ड का गठन जनता के जान माल की रक्षा के लिए किया गया है।
विज्ञापन
वह अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन भी पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं, लेकिन उनके हित के रक्षा के लिए सरकार नहीं चेत रही है।
विचार गोष्ठी को हेवलचंद, रामकबीर, दिनेश गौतम, रामसूरत राजभर, सुरेंद्र प्रसाद यादव, सुरेन्द्र सिंह, राजदेव, सुनील कुमार सैनी, वंशराज, चंद्रसेन, रामशब्द, रामदरश आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर हर्षनाथ राय, राज किशोर, इंद्रजीत, रमेशचंद्र, ओमप्रकाश, रामबीर, प्रेमचंद, नरेंद्र, रमेश चंद मौर्य, भीम कुमार, रामलखन, जगदीश, त्रिभुवन, रामललित होमगार्ड मौजूद रहे।