{"_id":"63d8065b98e5a22c9648c1ec","slug":"process-for-passport-cancel-khalilabad-news-gkp4658553188-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आरोपी का पासपोर्ट निरस्त कराने और प्रत्यर्पण की तैयारी में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आरोपी का पासपोर्ट निरस्त कराने और प्रत्यर्पण की तैयारी में पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी का पासपोर्ट निरस्त कराने और प्रत्यर्पण की तैयारी में पुलिस
- कुशीनगर के रहने वाले आरोपी ने गलत तरीके तथ्य छिपाकर बनवा लिया था पासपोर्ट
- पासपोर्ट बनवाकर दुबई में कर रहा है काम, केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तथ्य छिपाकर संतकबीरनगर के पते से पासपोर्ट बनवाकर दुबई गए आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्रीय पार पत्र अधिकारी लखनऊ को रिपोर्ट भेजकर आरोपी का पासपोर्ट निरस्त कराएगी। इसके साथ ही इंटरपोल की मदद से आरोपी का प्रत्यर्पण कराएगी।
कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के मोरवन गांव निवासी ओम प्रकाश शुक्ल पुत्र शुभनरायन शुक्ल का आरोप है कि उसके गांव के विजय शुक्ल पुत्र महेंद्र शुक्ल के खिलाफ कुशीनगर में एनसीआर दर्ज है। यह मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर के न्यायालय में विचाराधीन है। इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हो चुकी है।
आरोप है कि तथ्य को छिपाकर फर्जी तरीके से पुलिस को धोखा देकर विजय शुक्ला ने संतकबीरनगर के पते से पासपोर्ट बनवाएं और दुबई गए है। इनका यह कृत्य अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। आरोप है कि इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को है, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि विजय शुक्ला ने तथ्य छुपाकर कोतवाली क्षेत्र के इमिलडीहा के पते से पासपोर्ट बनवाया है और वे दुबई गए है। इस मामले में पासपोर्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि क्षेत्रीय पार पत्र अधिकारी लखनऊ को रिपोर्ट भेज कर आरोपी का पासपोर्ट निरस्त कराएगे। इसके साथ ही इंटरपोल की मदद से आरोपी का प्रत्यर्पण कराया जाएगा।