फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Problems related to the divisional transport department will be resolved through chat bot

Sant Kabir Nagar News: संभागीय परिवहन विभाग से जुड़ी समस्याओं का चैट बाॅट से होगा निदान

Fri, 06 Jun 2025 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Problems related to the divisional transport department will be resolved through chat bot
संतकबीरनगर। अब संभागीय परिवहन विभाग से जुड़े कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर शिकायत करने पर परिवहन, डीएल, रजिस्ट्रेशन व अन्य समस्याओं का तुरंत निदान हो सकेगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ज्यादातर सेवायें पहले से ही ऑनलाइन कर दी गई हैं। हाल ही में विभाग की तरफ एक व्हाट्सएप नंबर (8005441222) जारी किया गया है। जो जन सामान्य के लिए काफी उपयोगी है। नवीनतम चैट बॉट सेवा लोगों के सवालों का तुरंत जवाब देगा। इस नंबर के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित जानकारी, वाहन पंजीकरण, परमिट, फिटनेस, रोड टैक्स जैसी सेवाएं एवं स्लॉट बुकिंग व आवेदन की स्थिति की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। चैट बॉट सेवा का 24 घंटा लाभ लिया जा सकता है। इस सुविधा के बाद से लोगों को एआरटीओ कार्यालय का चक्कर लगाने से फुरसत मिल जाएगी और घर बैठे समस्या का निदान हो सकेगा।
विज्ञापन

----------------
विभाग की तरफ से चैट बाॅट सेवा शुरू की गई है। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर व्हाट्सएप या क्यूआर कोड स्कैन करके आसानी से विभाग से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed