फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Problems of asthma patients increased due to change in weather, shortness of breath

Sant Kabir Nagar News: मौसम में बदलाव से दमा रोगियों की बढ़ी दिक्कत, फूल रही सांस

Thu, 24 Oct 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Problems of asthma patients increased due to change in weather, shortness of breath
संतकबीरनगर। मौसम में बदलता और दिवाली का त्योहार पास आते ही घरों में हो रही सफाई के चलते उड़ती धूल दमा रोगियों की सांसें फुला रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे है। डॉक्टर दवा और बचाव के उपाय बताए रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर घरोंं में हो रही सफाई से धूल के कण हवा में घुल रहे हैं। मौसम में भी बदलाव हो रहा है। रात को सर्दी का अहसास होने लगा है। इससे सांस के मरीजों के लिए समस्या बढ़ गई है। इन मरीजों की सांस फूलने लगी है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज पहुंच रहे है। फिजिशियन डॉ रामशंकर के मुताबिक जहां एक सप्ताह पहले आठ से 10 मरीज आते थे। वहीं अब यह संख्या बढ़कर 25 से 30 हो गई है। बताया कि दीपावली पर घरों में साफ सफाई होती है।साफ सफाई या रंगाई पुताई की वजह से धूल के कण सांस के जरिए फेफड़े तक पहुंच जाते हैं। चूंकि सांस के मरीजों को सांस की नलियां संवेदनशील होती हैं। यह परेशानी अधिक होने पर दमा रोगियों का ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed