फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problem of electricity

तीस घंटे में मिली महज तीन घंटे बिजली

Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
problem of electricity
तीस घंटे में मिली महज तीन घंटे बिजली
विज्ञापन

लोगों की दिनचर्या प्रभावित, पानी के लिए भी दिक्कत हुई
इन्वर्टर की बैटरी डिस्चार्ज होने से उठानी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा/बेलहर। सोमवार की सुबह से मंगलवार की शाम तक बिजली की अनवरत कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। स्थिति यह रही कि तीस घंटे में महज तीन घंटे बिजली ही क्षेत्रीय लोगों को मिल सकी। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों का चैन छिन गया है। जबकि रात्रिकालीन कटौती से नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
क्षेत्र के निवासी दिलीप सिंह, रामकरन, दयाशंकर, रामसूरत, सुरेश ने कहा कि वैसे तो जून माह की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। उमस होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। स्थिति यह है कि सोमवार की सुबह से कटौती के बाद से तीन घंटों को छोड़कर मंगलवार की शाम तक बिजली नदारद थी। जानकारी करने पर जिम्मेदार भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि बिजली की बेतहाशा कटौती की वजह से घरों की टंकियों में पानी नहीं भर पा रहा है। फ्रिज में रखे फल व सब्जियां खराब हो रहीं हैं। एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे सब बेमतलब साबित हो रहे हैं। घरों में महिलाएं व बुजुर्ग गर्मी से हो रही बेचैनी से परेशान हैं। इस बाबत एसडीओ अजय मौर्या ने कहा कि जो बिजली मिल रही है, उसके अनुसार आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार भयंकर गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में मिनट-मिनट पर बिजली की आवाजाही से लोगों की मुसीबत काफी बढ़ गई है। तपिश से लोगों को न तो घर में चैन है न घर के बाहर ही आराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून महीने की शुरुआत होते ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। दिन में तापमान अधिक होने से घरों से बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। सड़क पर सन्नाटा पसरा रहता है। शाम छह बजे के बाद ही लोग घरों से बाहर निकल पा रहे हैं। क्षेत्र के अखिलेश राय, संजय, सद्दाम, भोलू, मंटू राय, पप्पू राय, विनोद कुमार यादव, हरिनाथ, झीनकू, महेश, आदि ने कहा कि गर्मी चरम पर है। घरों से निकलना बहुत ही कठिन है। बिजली की आपूर्ति भी बदतर है। कुल मिलाकर महज छह से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उसमें भी बिजली की आवाजाही बनी रहती है। लगातार बिजली नहीं मिलने से लोग भयंकर गर्मी व उमस से परेशान हैं। घरों के भीतर रहने वाली महिलाओं व बच्चों व बुजुर्गों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है। इस संबंध में जेई मेंहदावल सनी देवल प्रताप ने बताया कि बिजली आपूर्ति कम आ रही है। उन्होंने कहा कि लोकल स्तर से बिजली की कटौती न हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed