{"_id":"631787e033544d21ff592c83","slug":"problem-found-in-kasturba-school-khalilabad-news-gkp449612772","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय मेंहदावल में व्यवस्था बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय मेंहदावल में व्यवस्था बदहाल
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मेंहदावल में निरीक्षण करते डीपीआरो।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
कस्तूरबा विद्यालय मेंहदावल में व्यवस्था बदहाल
- सोलर पैनल की बैट्री भी खराब, बिजली जाने पर छा जात है अंधेरा
- कक्षा आठ की छात्राओं के लिए पंखे की नहीं है व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मेंहदावल में व्यवस्था बदहाल है। इसकी पोल मंगलवार को डीपीआरओ की जांच में खुल गई। कस्तूरबा की छात्राएं गर्मी से परेशान दिखीं। कक्षा आठ की छात्राओं के लिए एक भी पंखा नहीं लगा था।
डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मेंहदावल की जांच की गई। जांच में पाया कि कक्षा आठ की छात्राओं के लिए पंखा की व्यवस्था नहीं है। कक्षा छह और सात में सिर्फ एक - एक पंखा लगा है। गार्ड रूम में शौचालय निर्माण कराया जाना था, जो अभी तक नहीं हो पाया है।
सोलर पैनल की बैट्री खराब है। छात्राओं ने बताया कि बिजली चले जाने पर अंधेरा छा जाता है। डीपीआरओ ने कहा कि मेन्यू का पता किया गया तो मंगलवार को सुबह की पॉली में छात्राओं को दूध दिया जाना था, जो नहीं दिया गया। पूछने पर बताया कि शाम के वक्त छात्राओं को दूध दिया जाएगा।
विज्ञापन
विद्यालय में साफ-सफाई नहीं मिलने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई। जिम्मेदारों से साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराए जाने के निर्देश दिए।