{"_id":"5fa18c038ebc3ee3e87c552f","slug":"problem-found-in-investigation-khalilabad-news-gkp371909636","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी, एएनएम को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी, एएनएम को लगाई फटकार
विज्ञापन
एएनएम सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे बेलहर सीएचसी अधीक्षक।
- फोटो : KHALILABAD
निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी, एएनएम को लगाई फटकार
- बेलहर सीएचसी के अधीक्षक ने एएनएम सेंटर का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। मंगलवार को बेलहर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार चौधरी व बीपीएम आनंद कुमार मौर्य ने एनएनएम सेंटर बेलहर खुर्द का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर गंदगी देखकर नाराजगी जताते हुए एएनएम को फटकार लगाई। साथ ही टीकाकरण और प्रसव के बारे में जानकारी हासिल की।
मंगलवार को डॉ. राजेश कुमार चौधरी व बीपीएम आनंद कुमार मौर्य एएनएम सेंटर बेलहर खुर्द पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान उपकेंद्र के चारों तरफ गंदगी देख दिखाई दी तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही एएनएम शशिकला सिंह व रजनी शाह को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र परिसर में गंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गंदगी को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण व प्रसव कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद यदि निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई गई तो संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लाभार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।