फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problem by diaversion

Sant Kabir Nagar News: रूट डायवर्जन से लगी वाहनों की कतार, परेशान रहे लोग

Sat, 30 Dec 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 30 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
problem by diaversion
शहर के मधुकुंज चौराहे पर लगा जाम।संवाद
अयोध्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते बंद कर दिया गया था हाईवे
विज्ञापन

पूरे दिन हाईवे पर रहा सन्नाटा, मेंहदावल बाईपास पर यात्री रहे परेशान

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन कर दिया गया। शुक्रवार की रात 12 बजे से वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर के पास रोक दिया। वहां से बखिरा, बांसी होते हुए वाहनों को लखनऊ के लिए भेजा गया। सुबह आठ बजे से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध हो गया। इससे लोग परेशान रहे। एसपी ने हाईवे का निरीक्षण कर डायवर्जन का हाल जाना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को अयोध्या में एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कार्यक्रम था। कार्यक्रम को देखते हुए नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन किया गया था। शुक्रवार की रात 12 बजे से ही हाईवे बंद कर दिया गया। शनिवार की सुबह आठ बजे से सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन

मगहर के दुर्गा मंदिर पर ही बैरिकेडिंग कर गोरखपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को बखिरा, बांसी होते हुए लखनऊ के लिए भेजा गया। इसके चलते कुछ ट्रक हाईवे पर ही खड़े हो गए। जिनको जल्दी थी वे लोग बखिरा, बांसी होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगहर दुर्गा मंदिर के पास ट्रक लेकर हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे बाराबंकी निवासी रियाज अहमद ने बताया कि ट्रक में इलेक्टि्रक सामान है। इसे बाराबंकी ले जाना है। बांसी से दूरी काफी है। इस वजह से हाईवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
इसी तरह से कानपुर निवासी बदरूद्दीन ने बताया कि वह गीडा फैक्ट्री में माल लेकर आए थे। उसे उतार कर लौट रहे हैं। हाईवे खुलने पर ही वह जाएंगे।
एसपी सत्यजीत गुप्त ने मगहर दुर्गा मंदिर के पास पहुंच कर रूट डायवर्जन का हाल जाना। उन्होंने कहा कि लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्हें रास्ते के बारे में सही से जानकारी दे दी जाए।


मेंहदावल बाईपास पर परेशान रहे यात्री
लखनऊ से लगायत अन्य शहरों के लिए जाने वाले यात्री बसों के लिए परेशान रहे। मेंहदावल बाईपास पर बस का इंतजार करते रहे। हालांकि, लोकल बसें आईं और जिन्हें बस्ती तक जाना था, वे लोग उससे सफर किए। कुछ लोग तो लखनऊ की बसें न मिलने पर लौट गए।
बंजरिया निवासी संदीप सिंह ने बताया कि लखनऊ जाना था, लेकिन बस नहीं मिली। इसकी वजह से लौट रहे हैं। अब रविवार को ही जा पाएंगे।
हाईवे पर पसरा रहा सन्नाटा
वाहनों के न चलने पर हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, मगहर में हाईवे के किनारे वाहन खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed