फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   problam electricity cut

अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान

Sun, 24 Apr 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
problam electricity cut
अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

-24 घंटे में मात्र दो घंटे धनघटा क्षेत्र के लोगों को मिल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। आसमान से बरसती आग जहां जनजीवन को अस्त व्यस्त कर रही है, वहीं धनघटा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि 24 घंटे में मात्र दो घंटे विद्युत सप्लाई देकर विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं के सामने संकट खड़ा कर दिया है।

विकासखंड हैंसर बाजार और पौली के 300 से अधिक गांवों में विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर से विद्युत सप्लाई की जाती है। पिछले एक सप्ताह से विद्युत सप्लाई का आलम यह है कि रात में जहां दो से चार घंटे बिजली आ रही थी, वहीं दिन में आती ही नहीं थी। शनिवार दोपहर गोपीपुर गांव के पास हाई वोल्टेज तार आपस में टकराए तो आग लग गई। करीब तीन किलोमीटर की परिधि में जल रहे गेहूं के डंठल को बुझाने में दमकल विभाग और गांव के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर गांव के लोग किसी तरह काबू पा लिए लेकिन विद्युत कटौती ने परेशान कर दिया। ग्रामीण गोरखनाथ, परमात्मा, छोटेलाल, राम रतन, संजय कुमार, बाबूलाल, सुनील और शिवनाथ आदि का कहना है कि शनिवार को आग लगने के दौरान कटी बिजली पूरी रात नहीं आई। रविवार सुबह छह बजे से विद्युत सप्लाई शुरू हुई तो आठ बजे बंद हो गई। गांव वालों का कहना है कि इस समय विद्युत कटौती के कारण खाना बनाने और खाने के समय मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव के तमाम लोग घर में उजाला करने के लिए मोबाइल का टॉर्च जला रहे हैं। अघोषित विद्युत कटौती सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। रात भर विद्युत सप्लाई न होने के कारण लोगों को रतजगा करना पड़ रहा है। कटौती का कारण जानने के लिए लोग जब विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क करना चाहते हैं तो उनका मोबाइल नहीं उठ रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत निगम के अवर अभियंता अजय कुमार का कहना है कि तेज हवा चलने के कारण कई जगहों पर विद्युत तार पर पेड़ पौधे गिर गए थे। जिन्हें ठीक किया जा रहा है। विद्युत सप्लाई जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed