{"_id":"6042663a8ebc3ed8347ed866","slug":"proar-among-students-in-hrpg-college-khalilabad-news-gkp387229861","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरपीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा
विज्ञापन
अपनी मागों को लेकर एचआरपीजी कॉलेज के गेट पर धरना देते छात्र।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रों का हंगामा
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एचआरपीजी कॉलेज में हंगामा किया। मुख्य गेट पर करीब चार घंटे तक धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। छात्रों के हंगामे के चलते भारी पुलिस बल तैनात रहा। छात्रों ने 10 सूत्री मांग पत्र प्राचार्य को सौंपा है।
एबीवीपी के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे कॉलेज के मुख्य गेट पर इकट्ठा हुए। उसके बाद नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। कुछ कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में भी नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और छात्रों को कॉलेज परिसर में जाने से रोक दिया। इसके बाद छात्र हंगामा करने लगे। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री अंकुर पाल ने कह ाकि महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार ज्ञापन दिया गया, जिसका महाविद्यालय प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुस्तकालय में 1998 की पुरानी किताबें आज तक चलाई जा रही हैं और नई किताबों का बिल बनाया जा रहा है। मूलभूत सुविधा जैसे पानी, शौचालय की अत्यंत दयनीय हालत है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों को लेकर विद्यालय प्रशासन सचेत नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं छात्र संघ उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में पुराने सामान की मरम्मत कराकर नए सामान का बिल बना दिया जाता है, जो महाविद्यालय के भ्रष्टाचार को प्रदर्शित करता है। जिला संयोजक रतन सिंह ने आरोप लगाया कि कि महाविद्यालय में नवनिर्मित विवेकानंद सभागार के निर्माण में लागत से दोगुना का बिल बनाया गया है। मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार राजेश अग्रवाल और कोतवाल मनोज पांडेय ने धरने पर बैठे छात्रों से बातचीत की। उसके बाद प्राचार्या डॉ. मंजू मिश्रा पहुंची। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को मांगों का ज्ञापन दिया। प्राचार्य ने उसे पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अनुराग उपाध्याय, अजय दूबे, आदर्श पांडेय, हर्ष सिंह, आकाश गौरव, शिवानंद पांडेय, अम्बेश, श्वेता, प्रिया, सलोनी, चंदन तिवारी, अभिषेक चौधरी, अभिषेक गौड़, निशा विश्वकर्मा, रितेष श्रीवास्तव, सौरभ लाला, नीलेश पांडेय, झम्मू सिंह, अविनाश त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
कॉलेज अनिश्चितकाल के लिए बंद
संतकबीरनगर। एबीवीपी के आंदोलन को देखते हुए प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा ने एचआरपीजी कॉलेज को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। कॉलेज खुलने की सूचना अलग से दी जाएगी। उन्हीं छात्रों को परिसर में प्रवेश मिलेगा जो महाविद्यालय के ड्रेस में आएंगे व परिचय साथ लाएंगे। भ्रष्टाचार को आरोप बेबुनियाद है।