फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Privatization proposal not accepted

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण का प्रस्ताव स्वीकार नहीं

Fri, 27 Feb 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Privatization proposal not accepted
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कहा कि निजीकरण का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मियों ने जबरन स्मार्ट लगाने और उत्पीड़न पर भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर भागीरथी प्रसाद ने कहा कि निजी हाथों में विद्युत निगम को सौंपने की साजिश की जा रही है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। लंबे आंदोलन के बाद भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इसके साथ ही अब कर्मचारियों के घर पर स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आंदोलन कर रहे कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ऐसे में वृहद आंदोलन किया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारी आशीष कुमार का आरोप है कि बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों को सेवा से हटाया जा चुका है। साथ ही कर्मियों का जबरन तबादला के साथ ही निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। यह कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन

धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, अमित सिंह, भास्कर पांडेय, मनोज यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed