फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Privatisation is a conspiracy to benefit private houses

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण निजी घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश

Wed, 27 Aug 2025 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Aug 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Privatisation is a conspiracy to benefit private houses
संतकबीरनगर। विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि निजीकरण उपभोक्ताओं व कर्मियों के हित में नहीं है। अन्य प्रांतों में निजीकरण का प्रयोग फेल हो चुका है। ऐसे में निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त की जाए।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर अमित सिंह ने कहा कि निजीकरण निजी घरानों को लाभ पहुंचाने की साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन के गठन से लेकर उप्र पॉवर कॉरपोरेशन और विद्युत वितरण निगमों द्वारा डिस्कॉम एसोसिएशन को चंदा देने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी रमेश प्रजापति ने कहा कि ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन के गठन के पीछे देश के बड़े कॉर्पोरेट घरानों का हाथ है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर निजीकरण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed