फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Private tourist buses for which efforts are being made to establish a bus stand.

Sant Kabir Nagar News: टूरिस्ट बसों के ठहराव के लिए बनेंगे निजी बस अड्डे और पार्क

Mon, 19 May 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Private tourist buses for which efforts are being made to establish a bus stand.
प्राइवेट टूरिस्ट बसें जिनके लिए की जा रही है बस अड्डे की कवायद ।
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार ने स्थापना एवं विनियमन नीति-2025 को मंजूरी दे दी है। इसी नीति के तहत संतकबीरनगर में निजी बस अड्डे और टूरिस्ट बस पार्क स्थापित किए जाएंगे। इससे जगह-जगह बसों के रुकने से होने वाली जाम की समस्या खत्म होगी। यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के साथ उनको बेहतर सुविधा भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

निजी क्षेत्र में निजी निवेश से स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रेक्ट कैरिज व ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना निजी निवेश से की जाएगी। प्राइवेट टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना के लिए पहले 10 वर्षों की अनुमति दी जाएगी। इसका नवीनीकरण अगले 10 वर्षों के लिए किया जा सकता है। अगर कोई इस बस अड्डे का निर्माण कर लेता है तो उसके स्वामित्व हस्तांतरण एक साल से पहले नहीं होगा।
विज्ञापन

बस अड्डों और पार्कों की स्थापना के लिए जिलाधिकारी को आवेदन करना होगा। डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनेगी। स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रेक्ट कैरिज और ऑल इंडिया टूरिस्ट पार्क के लिए नियामक प्राधिकारी का गठन किया जाएगा। यही नियामक प्राधिकारी समिति प्राइवेट बस अड्डों के संचालन की अनुमति प्रदान करने के साथ ही साथ वहां पर मौजूद सुविधाओं का चेकिंग भी करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed