फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prisoner sentenced to life imprisonment dies of illness

Sant Kabir Nagar News: आजीवन कारावास के सजायाफ्ता बंदी की बीमारी से मौत

Fri, 21 Jul 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Prisoner sentenced to life imprisonment dies of illness
संतकबीरनगर। जिला कारागार में निरुद्ध हत्या के दोष सिद्ध आजीवन कारावास के सजायाफ्ता बंदी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन सुरक्षा के बीच बीमार बंदी को पहले जिला अस्पताल ,फिर रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजवाया,जहां देखते ही डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव यहां लाकर पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जेलर रणजीत राय ने बताया कि गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के गुलरिहा बाजार निवासी 75 साल के मुर्तुजा पुत्र लल्लू हत्या के दोष सिद्ध आजीवन कारावास के सजायाप्ता बंदी थे। वर्ष 1982 में हुई हत्या के आरोप में इन्हें आरोपी बनाया गया था। कोर्ट से इन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वे पूर्व में गोरखपुर और आजमगढ़ जेल में बंद थे। 25 मार्च 2023 को आजमगढ़ जेल से स्थानांतरित होकर संतकबीरनगर जिला कारागार लाए गए थे।
विज्ञापन

इन्हें पहले से हर्ट की समस्या थी,जिसकी दवा चल रही थी। शुक्रवार को अचानक बंदी मुर्तुजा की तबीयत बिगड़ी तो पुलिस सुरक्षा के बीच इन्हें पहले जिला अस्पताल भेजवाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बीमार बंदी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम नहीं हाे पाया तो शव को यहां लाया गया। शव पोस्टमार्टम हाऊस में रखवा दिया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। जिससे पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूर्ण करके शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाए। जेल चौकी इंचार्ज रमेश यादव ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed