{"_id":"57055a274f1c1b7b4ac81704","slug":"principal-association-president-over-turf","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संघ के अध्यक्ष को लेकर खींचतान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संघ के अध्यक्ष को लेकर खींचतान जारी
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर ब्लॉक में प्रधान संघ अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है। दो गुट में विभाजित हुए प्रधान बुधवार को अलग-अलग जगहों पर बैठक किए और प्रधानों का सर्वाधिक समर्थन मिलने की दावा दोहराए। एक गुट ने जहां मधुबाला राय को अपना अध्यक्ष बताते हुए 52 प्रधानों की सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने का दावा पेश किया, वहीं दूसरा गुट ने सर्वाधिक प्रधानों के समर्थन प्राप्त होने का दावा करते हुए हरिश्चंद यादव को ही अध्यक्ष बताया।
18 फरवरी को प्रधानों की हुई बैठक में जब मधुबाला राय को अध्यक्ष चुने जाने की बात उठी तो दूसरे गुट के लोग बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर चले गए थे। उसके बाद बैठक करके हरिशचंद्र यादव को अध्यक्ष चुन लिए। तभी से इस ब्लॉक में दोनो लोग अपने - अपने को अध्यक्ष मान कर चल रहे है। बुधवार को दोनो गुट ने बैठक बुलाया। जिसमें मधुबाला राय के प्रतिनिधि महेन्द्र नाथ राय ने 52 प्रधानों का सहमति पत्र पर हस्ताक्षर दिखाते हुए कहा कि 50 प्रतिशत से ऊपर प्रधानों का समर्थन मधुबाला को प्राप्त है। ऐसे में यदि कोई दूसरा अपने को अध्यक्ष कहता है तो यह सरासर गलत है।
उन्होंने ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जातीय संगठन बनाकर अध्यक्ष बनने का स्वांग रच रहे है। दूसरी तरफ हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि मधुबाला राय अभी तक बैठक में किसी दिन भाग नही ली। उनका फर्जी प्रतिनिधि बनकर उनके ससुर घूम रहे है। जिन प्रधानों का बुधवार को समर्थन होने की बात वह कह रहे रहे है, वह भी प्रतिनिधि ही है। महेंद्र राय के पक्ष में प्रधान अहमद, शिवाजी राय, राजन राय, विनय श्रीवास्तव, राजेन्द्र, फूलचंद, शिवप्रसाद, राम सवारे, जब्बार तो हरिशचंद्र के पक्ष में प्रधान राम मिलन यादव, राम ललित, रामायन , मुसाफिर, सभापति चौहान, मुसाफिर यादव, हरीराम, विश्वा यादव आदि लोग मौजूद रहे।