{"_id":"651c695f27880b53d70973e4","slug":"prime-ministers-residence-given-to-ineligible-people-in-kavar-kavari-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3734-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कवर कवरी में अपात्रों को दे दिया प्रधानमंत्री आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कवर कवरी में अपात्रों को दे दिया प्रधानमंत्री आवास
Wed, 04 Oct 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। क्षेत्र के विकास खंड सांथा की ग्राम पंचायत कवर कवरी में अपात्रों को ग्राम पंचायत सचिव ने प्रधानमंत्री आवास बांट दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने शपथपत्र देकर जिलाधिकारी से जांच की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत कवर कवरी निवासी रत्नेश कुमार शुक्ला ने डीएम से शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायत के सात लोगों को ग्राम पंचायत सचिव ने अपात्र होने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की सूची में शामिल करते हुए उनके खाते में पैसा भी भेज दिया। जबकि गांव के तमाम गरीब पात्रता रखने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास के लाभ से वंचित है। शिकायत दर्ज करने के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारी ने मामले का अल्पीकरण करते हुए जरूरतमंदों की जगह धनी एवं अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभार्थी बना दिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मामले की जांच खंड विकास अधिकारी को सौंपी, लेकिन खंड विकास अधिकारी खुद जांच करने की जगह मामले की जांच एडीओ एजी राधेश्याम मिश्र को सौंप दी। जिलाधिकारी के एक माह पूर्व हुए जांच के आदेश के बाद भी जांच अधिकारी मामले की लीपापोती में लगे हुए हैं। जांच अधिकारी एडीओ एजी राधेश्याम मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश तथा खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर सात अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास का लाभार्थी बनाए जाने के मामले की जांच चल रही है। अभी जांच आख्या उच्च अधिकारियों को प्रेषित नहीं की जा सकी है। जांच में प्रथम दृष्टया प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों में कुछ लोग अपात्र पाए जा रहे हैं। जल्द ही जांच आख्या उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं, शिकायतकर्ता रत्नेश कुमार शुक्ला का कहना है कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों में सात ऐसे प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी हैं जो पूरी तरह से संपन्न है तथा इस योजना की पात्रता नहीं रखते हैं। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से शपथ पत्र देकर किया गया था, लेकिन जांच में हीलाहवाली के साथ ही मामले का अल्पीकरण किया जा रहा है। उन्होंने जिला स्तरीय कमेटी बनाकर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की जांच करने की मांग की है।