फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prime Minister's birthday observed as 'Seva Sankalp Diwas' (Day of Commitment to Service)

Sant Kabir Nagar News: सेवा संकल्प दिवस के रूप में मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Thu, 17 Sep 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's birthday observed as 'Seva Sankalp Diwas' (Day of Commitment to Service)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर दीप जलाए गए और सेवा का संकल्प लिया गया।
डीएम आलोक कुमार ने कोपिया स्थिति शिव मंदिर पर पहुंचकर दीप जलाए। इस दौरान विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दीप जलाए गए और रंगोली बनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमर हसमत अंसारी, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, विक्रम चौधरी, दिनेश चौधरी, संजय भारती आदि मौजूद रहे। सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया की मौजूदगी में दीप जलाए गए। इस दौरान डीसीपीएम संजीव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत जन आरोग्य मंदिर गिरधरपुर पर सीएचओ प्रियंका, आशा संगिनी सरोज यादव, आशा जाहिदा, किरन, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed