फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   primary teacher association

प्राथमिक शिक्षक संघ ने आठ को निकाला

Sat, 05 Mar 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 05 Mar 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
primary teacher association
प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
विज्ञापन


  बैठक में संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त आठ शिक्षकों को संगठन से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। इसके साथ ही 16 मार्च को लखनऊ में 20 सूत्रीय मांगों के समर्थन में होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन


  जनपदीय मंत्री जयराम वर्मा ने कहा कि कुछ शिक्षक संगठन के पैड का दुरुपयोग कर रहे है। अपने आप को प्राथमिक शिक्षक संघ का पदाधिकारी बताते है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त मारकंडेय राय, राजेश पांडेय, राकेश कुमार वर्मा, रामगोपाल, प्रेेम प्रकाश दूबे, ज्ञानधर दूबे, रामजीत यादव, विन्ध्यवासिनी सिंह को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संघ 20 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 मार्च को लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान होने वाले धरना प्रदर्शन में शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर शामिल होंगे। हर ब्लॉक से बसों से शिक्षक धरना प्रदर्शन में जाएंगे।

 
बैठक में पहुंचे मंडलीय मंत्री बस्ती मंडल राधेरमण त्रिपाठी ने समस्त शिक्षकों से धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयनाथ यादव, संयुक्त मंत्री जवाहर लाल गुप्त, उपाध्यक्ष शिवानंद मिश्र,अरूण यादव, आजम चौधरी, रामशरीख समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed