फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Primary school children took out an awareness rally

Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Primary school children took out an awareness rally
धरैची में स्कूल चलो रैली में शामिल बच्चे। संवाद
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के धरैची स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के प्रति जागरूक किया। साथ ही संचारी रोग से बचाव के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

ग्राम धरैची स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों तथा शिक्षकों के प्रधानाध्यापक पूनम के नेतृत्व में विद्यालय से स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग से बचाव के लिए रैली निकाली। रैली में बच्चों ने हर बच्चे का मौलिक अधिकार-सबको शिक्षा सबको प्यार, घर-घर विद्या दीप जलाओ-लड़का लड़की सभी पढ़ाओ, जब पढ़ेगा भारत, तब बढ़ेगा भारत आदि नारे लगाते हुए भ्रमण किया।
विज्ञापन

अभिभावकों को अपने पाल्यों को स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही संचारी रोग से बचाव के लिए भी लोगाें को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, वह पढ़ लिखकर समाज व देश की सेवा कर सकते हैं। ऐसे में कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं होना चाहिए। इसके लिए अभिभावकों को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में सहायक अध्यापिका मंदाकिनी, सुमन, सोनू, आंगनबाड़ी रागिनी, आशा प्रमिला देवी, गुड्डी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed