फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prices of Lai, Gatta and Chinese sweets increased

लाई, गट्टा व चीनी की मिठाई की कीमतें बढ़ीं

Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Prices of Lai, Gatta and Chinese sweets increased
मुखलिसपुर चौराहे पर लाई गट्टे की खरीदारी करते लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
लाई, गट्टा व चीनी की मिठाई की कीमतें बढ़ीं
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दीपावली पर्व पर सायं काल लक्ष्मी-गणेश की पूजन के लिए लोगों ने मूर्ति, प्रसाद, चुनरी एवं पूजन सामग्रियां खरीदीं। बाजार में लाइ 120 रुपये किलो, गट्टा और चीनी की मिठाई 120, रेवड़ी 100 व चूरा 70 रुपये किलो बिका।
बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति 30 से 3000 रुपये तक के बिके। अधिकांश लोग चांदी के सिक्के और चमकदार पन्नियों पर उभरे लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी करते दिखे। मध्यम वर्गीय परिवार सोने-चांदी के सिक्कों की पूजा कर महालक्ष्मी को आमंत्रित करने की जुगत में है तो अन्य लोग मूर्ति के अलावा कॉपी, कलम, दवात, जबकि व्यापारी समुदाय पारंपरिक रूप में बहिखाता, काली स्याही के कलम खरीदते देखे गए।
विज्ञापन

व्यापारी महेश कुमार ने बताया कि जबसे रिकार्ड कंप्यूटर मेें फीड होने लगा तब से कंप्यूटर पर भी स्वास्तिक बनाकर पूजा करते हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों का भी यही हाल रहा। वहां पर सामान के दाम आसमान छूते दिखे। नाथनगर, बेलहर, धनघटा, हैंसर, पौली, मगहर, मेंहदावल, बखिरा आदि जगहों पर देर रात तक खरीदारी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पूजा का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य सुजीत कुमार ने बताया कि दीपावली का अभिजीत मुहूर्त 24 अक्तूबर को 11:19 से 12:05 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 1:36 से 2:21 तक और लक्ष्मी पूजन सायंकाल 6:53 से रात 8:17 तक है। वृष व सिंह लग्न स्थिर लग्न होते हैं। इन दोनों में लक्ष्मी पूजा का महत्व सबसे ज्यादा है। वृष लग्न सायंकाल 6:54 से 8:50 बजे रात तक है। सिंह लग्न रात 12:39 से 2:56 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed