फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   president,jila panchaayat election

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गर्म हुई राजनीति

Sun, 06 Jun 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
president,jila panchaayat election
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गर्म हुई राजनीति
विज्ञापन

भाजपा में प्रत्याशी के चयन से पहले उठने लगे विरोध के स्वर
अभी तक सिर्फ सपा ने घोषित किया है अध्यक्ष पद का प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिले की राजनीति गर्माने लगी है। यह हाल तब है जब अब तक सिर्फ सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।
जनपद में जिला पंचायत सदस्य की 30 सीटें हैं। इसमें से सपा के सात, बसपा के पांच, भाजपा के तीन, एआईएमआईएम का एक और 14 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। 19 नंबर वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते बलिराम यादव तीन दिन पूर्व ही सपा में शामिल हो गए। उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया। अन्य दलों में अभी तक प्रत्याशी चयन नहीं हो पाया है। रविवार को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नंबर आठ से बसपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते कृष्णा चौरसिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे यह कयास लगाए जाने लगे कि उन्हें भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतार सकती है।
इसे लेकर कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग बैठक कर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाने लगाया और बाहरी लोगों को तरजीह देने का आरोप लगाया। नाराज लोग संघर्ष को प्रदेश नेतृत्व तक ले जाने की बात कह रहे हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि कहीं न कहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में एकजुटता नहीं है। पार्टी दो गुटों में बंटती दिख रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक गुटबाजी के कारण ही चुनाव में भाजपा जिला पंचायत सदस्य की सिर्फ तीन सीट ही जीत सकी। अभी 20 दिन पूर्व हैंसर मंडल के पूर्व अध्यक्ष का तत्कालीन एसओ से विवाद हो गया था। उस प्रकरण में जब कार्यकर्ताओं को उपेक्षा का एहसास हुआ तो पूर्व मंडल अध्यक्ष समेत 40 कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था। वैसे बाद में तत्कालीन एसओ को वहां से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कृष्णा चौरसिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा पार्टी हाईकमान करेगा। जहां तक रहा सवाल कुछ लोगों के जरिए विरोध प्रदर्शन किए जाने की तो इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। सभी को अपनी बात कहने की स्वतंत्रता है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा के तीन सदस्य चुनाव जीते है, लेकिन कई प्रत्याशी बहुत कम मतों के अंतर से चुनाव हारे हैं। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। पार्टी का जिला पंचायत सदस्यों भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा।
- बद्री प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed