फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Present in the register, sweeper not found on the spot

Sant Kabir Nagar News: रजिस्टर में उपस्थित, मौके पर नहीं मिला सफाईकर्मी

Wed, 19 Jul 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 19 Jul 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Present in the register, sweeper not found on the spot
- ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की जांच में खुला मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकासखंड में संचारी पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों का रोस्टर के अनुसार आठ न्याय पंचायतों में चल रही ड्यूटी कागजों में सिमट कर रह गई है। रोस्टर में ड्यूटी लगने के बाद भी सफाई कर्मी लगातार अनुपस्थित पाए जा रहे हैं। जांच में अनुपस्थित मिलने के बाद भी कार्रवाई सिर्फ कागजों में सिमट कर रह जा रही है। बुधवार को बरईपुर में रोस्टर के अनुसार लगे सफाई कर्मियों में एक सफाई कर्मी ड्यूटी से गायब रहा। स्वच्छता के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की जांच में मामला उजागर हुआ।

संचारी पखवारा के तहत विकासखंड क्षेत्र के आठ न्याय पंचायतों में साफ- सफाई के लिए रोस्टर के अनुसार सफाई कर्मी लगाए गए हैं। मंगलवार को एडीओ पंचायत की जांच में तीन सफाई कर्मी रोस्टर के अनुसार लगाए गए ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए थे। जिनका वेतन रोकने की संस्तुति एडीओ पंचायत ने की थी। उसके बाद भी बुधवार को न्याय पंचायत बढ़या ठाठर के ग्राम पंचायत बरईपुर में रोस्टर के अनुसार 23 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। रोस्टर के अनुसार लगाए गए सफाईकर्मियों की मौके पर जांच करने पहुंचे ब्लाॅक कार्डिनेटर स्वच्छता सुनील सिंह व जय प्रकाश बरईपुर को सफाई कर्मी भास्कर द्विवेदी नहीं पाए गए। जबकि उपस्थिति रजिस्टर पर उनका हस्ताक्षर अन्य सफाई कर्मी द्वारा बनाया गया था। जिस पर स्वच्छता के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए गैरहाजिर सफाई कर्मी का हस्ताक्षर बनाने वाले सफाई कर्मी को कड़ी फटकार लगाई। जबकि ब्लॉक दिवस होने के कारण अन्य न्याय पंचायत में रोस्टर के अनुसार सफाई व्यवस्था में लगाए गए कर्मचारियों की जांच नहीं हो पाई ।
विज्ञापन


बरईपुर ग्राम पंचायत में रोस्टर के अनुसार सफाई कर्मियों की लगाई गई ड्यूटी में सफाई कर्मी भास्कर द्विवेदी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर की जांच में अनुपस्थित पाए गए है। मामला संज्ञान में आया है। उक्त सफाई कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश पांडेय, सहायक विकास अधिकारी, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed