फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prepare by dividing marks, you will get good marks in Chemistry.

Sant Kabir Nagar News: अंक विभाजन कर तैयारी करें, रसायन विज्ञान में मिलेंगे अच्छे अंक

Sat, 10 Feb 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Prepare by dividing marks, you will get good marks in Chemistry.
- एचआर इंटर कालेज खलीलाबाद के केमिस्ट्री के प्रवक्ता ने दिए टिप्स
विज्ञापन

- रटने के बजाय विद्यार्थी लिखकर करें अभ्यास, बोर्ड परीक्षा के लिए न लें तनाव


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आगामी 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी सभी विषयों में बेहतर अंक लाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कारण छात्र परीक्षा को लेकर दबाव में आ जाते हैं। इसके लिए एचआर इंटर काॅलेज खलीलाबाद में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता मनोज कुमार मिश्रा छात्र-छात्राओं को कुछ खास टिप्स दिए हैं। कहा कि प्रश्नपत्र में अंक विभाजन के अनुसार परीक्षार्थियों को तैयारी करना चाहिए। रसायन विज्ञान विषय परीक्षा की तैयारी करते समय विद्यार्थी रटने के स्थान पर अभ्यास करें।
प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि आंकिक प्रश्नों का नियमित अभ्यास कर उत्तर लिखने का प्रयास करें। रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र में अलग-अलग अभ्यास के लिए अंक निर्धारित हैं। पूर्व के प्रश्नपत्रों को देखें तो उसमें अंक विभाजन के विषय में जानकारी मिलेगी। उसी के अनुसार विद्यार्थियों को तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा ठोस अवस्था, सॉल्युशन, इलेक्ट्रो रसायन, रासायनिक गतिकी, भूतल रसायन, तत्व के अलगाव के सामान्य सिद्धांत व प्रक्रियाएं, समन्वय यौगिक, जैविक अणु का अभ्यास करते रहें। सभी टॉपिक व न्यूमेरिकल के शॉर्ट नोट तैयार कर प्रतिदिन पुनरावृत्ति करें। लघु व दीर्घ उत्तरी प्रश्नों और भौतिक रसायन पर विशेष ध्यान दें। निर्माण वाले प्रश्न में चित्र जरूर बनाएं। क्रिया विधि को बार-बार लिखकर समझने का प्रयास करें तो अच्छे अंक लाएं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed