फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Preparations for the Hindu conference in Mendrapar are in full swing.

Sant Kabir Nagar News: मेंडरापार में हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज

Wed, 14 Jan 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Hindu conference in Mendrapar are in full swing.
तिघरा। 18 जनवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल के आवास पर बैठक हुई। उसमें सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

जिला कार्यवाह सौरव जायसवाल ने बताया 18 जनवरी को 11 बजे कंपोजिट विद्यालय मेंडरापार में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया हैं। सभी को सक्रिय करने का आह्वान करते हुए कहा कि सर्व समाज को सम्मेलन का आमंत्रण देकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन


सह कार्यवाह सर्वेश राय ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सनातन एकता और सामाजिक चेतना को मजबूती प्रदान करें। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने सभी से अपील करते हुए कहा कि भारी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को भव्य बनाएं। उन्होंने जोर दिया कि हिंदू समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने के लिए यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिससे हिंदू समाज में जागरण और समरसता का संदेश प्रसारित होगा। इस मौके पर खंड संचालक सुरेन्द्र कुमार पाठक, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधी योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनिराम यादव, दयाशंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, देवेश सिंह बघेल, बालरूप कन्नौजिया, अर्जुन चौधरी, फूलमती जायसवाल, सीमा देवी, रमावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed