फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pregnant woman dies after operation in private hospital

Sant Kabir Nagar News: प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत

Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after operation in private hospital
धनघटा। बुधवार को उमरिया बाजार में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धनघटा थानाक्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव के खाले पुरवा टोला निवासी ललई की बेटी इंद्रावती (27) की शादी आंबेडकर नगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के खसेरवा गांव में हुई थी। इंद्रावती एक सप्ताह पहले अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार के शाम उसे उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोग दौलतपुर में स्थित एएनएम सेंटर पर लेकर आए। वहां एएनएम ने उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान इंद्रावती की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग जिला अस्पताल पर न ले जाकर उमरिया बाजार में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। परिजनों का कहना है कि वहां पर उसका ऑपरेशन किया गया। लेकिन ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ी तो उसे वहां से गोरखपुर के लिए भेज दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय मगहर के पास इंद्रावती की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र मिला और उसके आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed