फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   PRD meeting troops

पीआरडी जवानों ने बैठक की

Tue, 27 Sep 2016 11:26 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Tue, 27 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
PRD meeting troops
प्रांतीय रक्षक दल संघ की बैठक मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुई। बैठक में पीआरडी जवानों ने समान कार्य समान वेतन की मांग के साथ ही समस्याओं पर चर्चा की। 
विज्ञापन


रामनिवास शर्मा ने कहा कि पीआरडी जवानों को भी पुलिस, पीएसी की तरह समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। जब तक समान कार्य का समान वेतन नहीं मिलता है तब तक नियमित ड्यूटी कम से कम 15000 रुपये प्रतिमा मानदेय तथा दुर्घटना बीमा 10 लाख व मेडिकल सुविधा दी जाए। 
विज्ञापन


कहा कि पूर्व की भांति ब्लॉक कमांडर, हल्का सरदार, दलपति   व टोली नायक को मानदेय दिया जाए।  पूर्व की भांति पीआरडी विभाग को गृह विभाग से जोड़ा जाए। पीआरडी महानिदेशक के पद पर आईपीएस नियुक्त किया जाए। जवानों को समस्त विभागों की तरह 60 वर्ष उम्र निर्धारित की जाए और 50 वर्ष में निष्कासन का आदेश तत्काल वापस लिया जाए।  जवानों को युवा कल्याण से अलग किया जाए। इस अवसर पर महेेंद्र कुमार, अशोक कुमार, रमेश चंद सिंह, फूलचंद चौहान, धर्मदेव, राम निवास शर्मा, साधू शरन, रामचेत, अर्जुन समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed