फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prayed for husband's long life, peace and prosperity of the family

पति की दीर्घायु, सुख शांति व परिवार के कल्याण की प्रार्थना की

Thu, 13 Oct 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Prayed for husband's long life, peace and prosperity of the family
करवा चौथ पर चंद्रमा को देखने के बाद पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : KHALILABAD
पति की दीर्घायु, सुख शांति व परिवार के कल्याण की प्रार्थना की
विज्ञापन

गौरी-शिव गणेश, कार्तिकेय के पूजन के बाद चंद्रमा को दिया अर्घ्य
संतकबीरनगर। करवाचौथ पर जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जल व्रत रहकर सायंकाल शिव गौरी, गणेश, कार्तिकेय का पूजन किया। उसके बाद देव मंदिरों में जाकर भगवान का दर्शन करने के बाद रात में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु, संतान के जीवन में सुख शांति और परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।

खलीलाबाद पब्लिक स्कूल परिसर में शाम को एकत्र हुई अनुराधा खन्ना, पल्लवी, रानी, सलोनी, सोनी सिंह, पूजा छाबड़ा, नीतू, अनुराधा, अन्नू रूंगटा, पूजा रूंगटा, मनीषा रूंगटा, वैशाली, रवनीत कौर आदि महिलाओं ने बताया कि परंपरा के अनुसार बृहस्पतिवार को दिनभर निर्जल व्रत करने के बाद आस-पास के लोग सौभाग्य सूचक वस्त्र एवं आभूषण धारण कर एक जगह एकत्र होते हैं। देवी-देवताओं के पूजन के बाद व्रत की महिमा की कथा सुनते हैं। उसके बाद सायंकाल चंद्रमा के निकलने अक्षत, लाल चंदन से अर्घ्य दिया। उसके बाद करवे में चावल, उड़द चूड़ी, कंघी, सिंदूर आदि भरकर सास के चरण छूकर दान किया। फिर पति के मुख का दर्शन कर जल ग्रहण किया। इसी तरह टीचर्स कॉलोनी में साधना पांडेय, रमा, सुमन आदि ने बताया कि पूरे दिन निराजल व्रत रखने के बाद देर शाम चंद्रमा का दर्शन किया और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed