फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Prayagraj and Varanasi bus service resumes

Sant Kabir Nagar News: प्रयागराज और वाराणसी की बस सेवा फिर शुरू

Sat, 14 Sep 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 14 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj and Varanasi bus service resumes
- लोकसभा चुनाव के बाद से ही बंद हो गई थी रोडवेज की बस
विज्ञापन

- यात्रियों को बस्ती और गोरखपुर जाकर नहीं पकड़नी पड़ेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के मेंहदावल बाईपास से शुक्रवार को प्रयागराज और वाराणसी की बस सेवा शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान ये बसें मतदान ड्यूटी पर लगा दी गई थी। चुनाव समाप्त होने के बाद भी बस सेवा बहाल नहीं हुई। अमर उजाला ने 11 सितंबर के अंक में ‘वाराणसी और प्रयागराज के लिए 15 के बाद फिर चलेगी बस’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। उसके बाद अधिकारी हरकत में आए और शुक्रवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया।
जिले में यात्री सुविधाओं की समस्या को देखते हुए शासन के निर्देश के बाद वाराणसी व प्रयागराज के लिए एक-एक बस मुहैया कराई थी, जो मेंहदावल बाईपास पर सुबह 10 बजे के बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर रवाना होने लगी थी। लगभग एक साल तक जिले के यात्रियों को अनवरत बस सुविधा मिलती रही। लोकसभा चुनाव के दौरान बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए भेज दिया गया। जिसके बाद से ही बस सेवा पूरी तरह से ठप हो गई।
विज्ञापन


जून माह में नई सरकार के गठन के बाद भी बस सेवा सुचारू रूप से चालू नहीं हो पाई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार से बस सेवा शुरू हो गई। जिले के यात्रियों को अब बस्ती अथवा गोरखपुर के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और उन्हें शहर के मेंहदावल बाईपास के नीचे से फिर से उक्त स्थानों पर जाने के लिए सरकारी बस मुहैया हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी और प्रयागराज के लिए लोकसभा चुनाव के बाद से ही बस सेवा ठप हो गई थी। एक बार फिर से परिवहन निगम की बस चालू हो गई है। इससे यात्रियों को उक्त स्थानों पर जाने के लिए कोई समस्या नहीं होगी। उन्हें पूर्व की भांति मेंहदावल बाईपास ओवर ब्रिज के नीचे से पूर्व निर्धारित समयानुसार बस मिलेगी।
- टीएन दूबे, प्रभारी, अस्थाई बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed