फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhans demonstrated on the Semariawan block

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां ब्लॉक पर प्रधानों ने प्रदर्शन किया

Tue, 14 Mar 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 14 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pradhans demonstrated on the Semariawan block
 मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते प्रधान।
मनरेगा भुगतान में अनियमितता की जांच और स्थाई बीडीओ की तैनाती की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधान संघ की बैठक हुई। इसके बाद मनरेगा भुगतान में अनियमितता की जांच व स्थाई बीडीओ की तैनाती के लिए प्रदर्शन किया। प्रधानों ने चेतावनी दी कि ब्लॉक कर्मियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी ने कहा कि मनरेगा सेल में ब्लॉक अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी चरम पर है। आरोप लगाया कि मनरेगा भुगतान में मनमानी की जा रही है। पहले कार्य का भुगतान न कर, इसके बाद के कार्य का भुगतान किया जा रहा है। बीडीओ ब्लॉक पर नही आते हैं। गांव का विकास प्रभावित हो रहा है, साथ ही फरियादी भटकते रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक कर्मियों के आने-जाने का कोई समय नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक परिसर में प्रधानों के बैठने के लिए कक्ष होना चाहिए। प्रधानों की समस्यायों का समाधान नहीं किया गया तो 21 मार्च को आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान साजिद खान, इम्तियाज अहमद, इरशाद सिद्दीकी, इसरार, सईद अहमद, सूर्य प्रकाश चौधरी, कलीमुल्लाह अंसारी, जमालुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed