फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Pradhan protesting by locking the block gate

ब्लॉक गेट पर तालाबंदी कर धरना दे रहे प्रधान

Sat, 19 Nov 2022 06:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Pradhan protesting by locking the block gate
नाथनगर में धरने पर बैठे प्रधान संघ के लोगों से वार्ता करती पूर्व वीडीओ श्वेता वर्मा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
ब्लॉक गेट पर तालाबंदी कर धरना दे रहे प्रधान
विज्ञापन

बीडीओ रामानंद को हटाने और श्वेता वर्मा की तैनाती की मांग पर अड़े
धनघटा (संतकबीरनगर)। नाथनगर ब्लॉक गेट पर तालाबंदी कर दूसरे दिन शुक्रवार को भी प्रधानों ने धरना दिया। प्रधानों की मांग है कि बीडीओ रामानंद वर्मा को यहां से हटाया जाए। बीडीओ श्वेता वर्मा को दोबारा यहां तैनात किया जाए।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार पांडेय उर्फ गणेश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण बहादुर पाल, राजमन यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवनाथ यादव, प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि नाथनगर ब्लॉक चंद लोगों के इशारे पर चल रहा है। इससे ब्लॉक में भ्रष्टाचार बढ़ रहा। जिम्मेदार अधिकारी प्रधानों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराएं, अन्यथा बेमियादी धरना चलता रहेगा। प्रधान अपनी समस्या को लेकर जेल जाने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन

बीडीओ रामानंद वर्मा ने कहा कि प्रधान संघ बिना किसी सूचना के ब्लॉक गेट पर ताला बंद कर धरना दे रहा है। अधिकारी व कर्मचारी को विकास खंड परिसर में शासकीय कार्य के लिए घुसने नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ ही महुली पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में प्रधान सुभाष निषाद, सलीम बाबू, रामजीत यादव, राधेश्याम निषाद, संजय यादव, राम उग्रह, महेश यादव, संचित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
...
विधायक के समक्ष प्रधानों ने रखा पक्ष
बृहस्पतिवार सुबह से शुरू हुआ ग्राम प्रधानों का बेमियादी धरना-प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, डीडीओ और डीसी मनरेगा ने प्रयास किया, लेकिन प्रधान अपनी मांग पर अड़े रहे। टेंट लगाकर प्रधान पूरी रात धरना स्थल पर डटे रहे। रात 11:30 बजे क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान पहुंचे तो प्रधानों ने अपनी बात रखी। प्रधान बीडीओ रामानंद को हटाने की मांग पर अड़े रहे। बीडीओ रामानंद नाथनगर पंचायत भवन में पूरे दिन बैठे रहे। जबकि अन्य ब्लॉक कर्मी गेट के आसपास जमे रहे।

...
बीडीओ श्वेता वर्मा का भी प्रयास रहा विफल
बघौली में तैनात बीडीओ श्वेता वर्मा शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे नाथनगर ब्लॉक गेट पर धरना दे रहे प्रधानों के बीच पहुंचीं। उन्होंने प्रधानों को समझा कर धरना समाप्त कराने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed