{"_id":"5ab939d64f1c1b71778b7a4c","slug":"pradhan-did-the-exhibition-on-vikas-bhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन पर प्रधानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन पर प्रधानों ने किया प्रदर्शन
संतकबीरनगर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान।
- फोटो : संतकबीरनगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने सोमवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानों ने डीपीआरओ को ज्ञापन देकर ग्राम निधि के खाते के लेन-देन में सहायक विकास अधिकारी के हस्तक्षेप को समाप्त करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे प्रधान अशोक चौधरी, प्रहलाद, शकुंतला, राम स्नेही गुप्त ने कहा कि ग्राम निधि खाता प्रथम से कार्य की अपेक्षा आईडी जनरेट करने के बाद ही आहरण या तीसरे पक्ष को भुगतान करने का आदेश डीपीआरओ के जरिए दिया गया था, जिसके बाद ग्राम पंचायतें होने वाले कार्यों की आईडी जनरेट कराके ही कार्य प्रारंभ करा रही है। इसके बावजूद भी बैंक भुगतान के समय सहायक विकास अधिकारी पंचायत द्वारा जारी आदेश की मांग कर रहे हैं। खाता संचालन में एडीओ पंचायत की सहभागिता दखल हस्तक्षेप की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे भ्रष्टाचार पनप रहा है। तमाम तीसरे पक्ष को जारी चेक बाउंस हो रहे हैं, जिसके एवज में बैंक खाते से पैसा भी काट ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम निधि प्रथम के भुगतान हेतु तत्काल अवैध भ्रष्टाचार युक्त जारी करने का आदेश की व्यवस्था को समाप्त किया जाए और बैंकों को ग्राम निधि छह की तरह भुगतान करने का आदेश जारी किया जाए। अन्यथा शौचालय निर्माण के साथ-साथ अन्य कार्यों का भी बहिष्कार ग्राम पंचायतें कर देंगी। इस अवसर पर सिंधु कुमार, रामपाल, सुशील कुमार, राकेश सिंह, मुहम्मद इशहाक, रविंद्र कुमार, शैलेश सिंह, बबलू समेत अन्य प्रधान मौजूद रहे।