{"_id":"68bf14e902a5b5da570f77ce","slug":"pradhan-beaten-up-case-filed-against-12-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138160-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रधान को पीटा, 12 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रधान को पीटा, 12 पर केस
Mon, 08 Sep 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बेलवा मिश्र गांव में मनबढ़ों ने प्रधान के साथ मारपीट की घटना की। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेलवा मिश्र गांव निवासी अतीकुर्रहमान ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि वह वर्तमान ग्राम प्रधान हैं। वह गांव में 4 सितंबर को रात लगभग 10 बजे मकतब मदरसा पर ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम से होकर अपने गांव के पूरब अकेले जा रहे थे। रास्ते में लगे बैनर को पलट कर देख लिया। उसी बात को लेकर मोहम्मद जुबेर उर्फ सहजाद व वलीउल्लाह गाली व जान से मारने की धमकी देने लगे। मना करने पर दोनों पीछे से उनके सिर पर मार दिए।
उनके बुलाने पर अनीस, इरफान, इमरान, मोहम्मद साद उर्फ आजाद, गयासुद्दीन, एकलाक, ओबैदुल्लाह उर्फ मुन्ना, सफीउल्लाह, अमीरुल्लाह, शमसुलवरा एक होकर लाठी डंडा व राॅड से मारने पीटने लगे। जुबेर उर्फ सहजाद अपनी चार पहिया गाड़ी से उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। जब वह अपने घर की तरफ भागे तो उक्त लोग एकजुट होकर घर पर चढ़कर उन्हें मारे-पीटे।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।