{"_id":"6941ae3000d676299a075b0c","slug":"practice-english-by-writing-and-you-will-pass-with-good-grades-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142861-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लिखकर करें अंग्रेजी का अभ्यास, अच्छे नंबर से होंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लिखकर करें अंग्रेजी का अभ्यास, अच्छे नंबर से होंगे पास
Wed, 17 Dec 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी के सहायक अध्यापक मोहीबुल्लाह खां
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही परीक्षार्थी तैयारी में जुट गए हैं। अब स्मार्ट पढ़ाई की आवश्यकता है। अंग्रेजी विषय में जो पढ़ाया गया है उसका लिखकर अभ्यास करने से ही अच्छी तैयारी हो सकती है। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद के अंग्रेजी के सहायक अध्यापक मोहिबुल्लाह खां कहते हैं कि अंग्रेजी विषय से डरने की आवश्यकता नहीं है। सभी भागों को बांटकर तैयारी करने की आवश्यकता है। इससे अच्छे अंक मिलने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम की समझ, तैयारी का तरीका, प्रश्नों के अंकों की सही जानकारी होना आवश्यक है। नियमित अभ्यास से कठिन लगने वाले अभ्यास आसान बनाए जा सकते हैं। जितना समय है उसमें साहित्य भाग को अच्छी तरह से पढ़कर तैयारी करें। लिखते रहने वाले
से स्पीड बनी रहेगी। अंग्रेजी की गलती कम होने से अच्छे अंक मिलेंगे। वे बताते हैं कि अंग्रेजी विषय में ग्रामर का अभ्यास महत्वपूर्ण है।
ग्रामर में अच्छे अंक मिलते हैं। शब्द कोष और शब्द ज्ञान को मजबूत करें। यह व्याकरण के लिए आवश्यक है। निबंध का लेखन बार-बार करके देखें।
0
इन बातों का रखें ध्यान
- अपठित गद्य का उत्तर लिखने से पहले दो से तीन बार जरूर पढ़े
- लघु और विस्तृत प्रश्नों का उत्तर लिखने में शब्द सीमा का ध्यान रखें
- पुराने वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें
- तनावरहित होकर परीक्षा दें
- पाठ और लेखकों के नाम अच्छी तरह से याद करें
- ग्रामर का अभ्यास महत्वपूर्ण