फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   prabhari mantri taken meeting of officers

निर्धारित समय में योजनाओं को पूरा करें अधिकारी : बेबीरानी मौर्य

Sat, 11 Jun 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
prabhari mantri taken meeting of officers
निर्धारित समय में योजनाओं को पूरा करें अधिकारी : बेबीरानी मौर्य
विज्ञापन

मंत्रियों ने की विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा
पौधरोपण को लेकर देरी पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य व राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम्य विकास विजयलक्ष्मी गौतम ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ संतकबीर अकादमी एवं शोध संस्थान के प्रेक्षागृह में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था तथा शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान निर्देश दिए कि निर्धारित समय में योजनाओं को पूरा किया जाए।

समीक्षा के दौरान विकास, निर्माण एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ योजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रत्येक दशा में दिसंबर 2022 तक आच्छादित करने के निर्देश दिए। हर गांव में अमृत सरोवर बनाए जाने संबंधी बिंदु पर डीडीओ से प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए गांवों में तालाबों, पोखरों आदि की उपलब्धता के हिसाब से उनका सुंदरीकरण कराने तथा जलस्तर को मेंटेन रखने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। मंत्रियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, भरण पोषण, आवास आदि योजनाओं का लाभ प्रत्येक दशा में पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलने संबंधी जानकारी पीओ डूडा एवं डीडीओ से प्राप्त करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न रहने पाए। मंत्रियों ने अधिशासी अभियंता विद्युत से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था के सुधार के निर्देश दिए। जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने महिला हेल्प लाइन, महिला सुरक्षा दल, 112 सचल दल, 1076 सहित अन्य सुरक्षा बिंदुओं के बारे में अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए आश्वस्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने राजस्व संग्रह की स्थित से अवगत कराया और कहा कि जनपद के लिए राजस्व संग्रह का निर्धारित लक्ष्य समय से प्राप्त कर लिया जाएगा। जनपद में पौधरोपण की समीक्षा के दौरान डीएफओ ने बताया कि जनपद का कुल निर्धारित लक्ष्य 21 लाख 90 हजार पौधों को रोपित किया जाना है, जिसमें से 11 लाख 40 हजार वन विभाग द्वारा एवं शेष अन्य विभागों को वितरित किया गया है। पौधरोपण को लेकर अपेक्षाकृत देरी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसे समय से पूर्ण करा लिया जाए। उन्होंने डीएफओ को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई भी एक पेड़ को काटने की अनुमति मांगता है तो 10 नए पौधों को रोपित कर दिए जाने की सुनिश्चितता प्राप्त कर लेने के बाद ही अनुमति दी जाए। समीक्षा बैठक में विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, एमएलसी सुभाष यदुवंश, एसपी सोनम कुमार, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed