फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   prabha sports academy won cricket match

प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी ए ने जीता फाइनल मुकाबला

Wed, 30 Mar 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
prabha sports academy won cricket match
प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी ए ने जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

संतकबीरनगर। अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में हुआ। प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी ए की टीम ने आठ विकेट से मौच जीत लिया। विजेता व उप विजेता टीम को पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने मेडल, शील्ड व कप देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला प्रभा स्पोर्ट एकेडमी ए और बीसीसी बखिरा के बीच खेला गया। बीसीसी बखिरा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम के सभी खिलाड़ी 67 रन बनाकर आउट हो गए। बीसीसी बखिरा की तरफ से रवि गुप्ता ने 11 रन और तबरेज ने 10 रन बनाए। प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी ए की फरहान खान ने चार, प्रशांत ने दो व अर्पित और गोकुल ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी ए की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी ए की तरफ से राजदीप ने 24, किशन ने 20, गोकुल ने 14 रन बनाए। जबकि, बीसीसी बखिरा की तरफ से रामपाल ने दो और विपिन ने एक विकेट हासिल किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी फरहान खान को मिला। प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका में राजू पाठक और प्रभु गुप्ता रहे। कोच गुंजन यादव ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि नित्यानंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के प्रायोजक ध्रुव नेत्रालय एवं चिकित्सालय के संरक्षक प्रदीप सिसोदिया ने अतिथियों को शाल व तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। आभार ज्ञापन उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने विजेता और उप विजेता टीम को मेडल, शील्ड व कप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजीव सिंह, अवधेश सिंह, मायाराम पाठक, गुड्डू सिंह, श्याम जी विश्वकर्मा, महेंद्र पासवान, सचिन सिंह, खिलाड़ी रामपाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलू : जय चौबे
प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी। कहा कि हारने वाले खिलाड़ियों को निराश न होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, खेल के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में उनसे जो भी मदद होगी, वह जरूर करेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों का साधुवाद दिया।
टीमें इस प्रकार रहीं
बीसीसी बखिरा के खिलाड़ी : राजू पाठक, आकाश सिंह, श्रवण, तबरेज आलम, अनिरूद्घ, रामपाल, रवि गुप्ता, राजा सिंह, विपिन राय, प्रभू, रतन सिंह।
प्रभा स्पोर्ट्स एकेडमी ए : किशन गुप्ता, गोकुल मिश्रा, विनय यादव, अमित राव, प्रियांश सिंह, हर्ष, शुभम यादव, कुलदीप चौधरी, फरहान, राजदीप यादव, प्रशांत पांडेय, अर्पित।

किशन गुप्त को मिला मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार
तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में प्रभा स्पोर्ट एकेडमी ए के खिलाड़ी किशन गुप्ता को मैन आफ द सीरीज घोषित किया गया। इसके साथ ही सुधीर सिंह को बेस्ट बैट्समैन, फरहान खान को बेस्ट बॉलर और मैन आफ द मैच घोषित किया गया। इन सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed