{"_id":"5c364125bdec2231d561bf34","slug":"power-supply-with-bamboo-bally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति
Thu, 10 Jan 2019 12:14 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बांस-बल्ली के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। विद्युत कनेक्शन बांटने में ‘सौभाग्यशाली’ बन चुका जनपद आपूर्ति में बदनसीब ही रह गया। वजह यह कि ग्रामीण क्षेत्र तो दूर खलीलाबाद शहर तक में कई जगह बांस-बल्ली व जर्जर तारों के जरिए बिजली आपूर्ति हो रही है। हवा का झोका लगते ही फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो जाती है। लटके तारों से हादसे का भय बना रहता है।
विद्युत निगम ने एक वर्ष से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन बांटने में लगा रखा है। सभी गांवों को कनेक्शन के मामले में संतृप्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन आपूर्ति की पुरानी व्यवस्था में पहल नहीं की गई। शहर के ट्यूवबेल कॉलोनी, बंजरिया, नेदुला, डायट आदि के पास लटक रहे हैं। उपभोक्ता दिलीप कुमार का कहना है कि जर्जर तारों के चलते आए दिन आपूर्ति बाधित होती है। नेदुला क्षेत्र के निवासी बबलू ने बताया कि आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या झेलनी पड़ रही है।