फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Power supply to 50 villages disrupted by rain.

Sant Kabir Nagar News: बारिश से ठप हुई 50 गांवों की बिजली

Fri, 12 Jun 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 12 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 50 villages disrupted by rain.
लोहरैया। क्षेत्र में बुधवार रात आई आंधी और बारिश ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। औराडाड़ फीडर और बड़गों फीडर से जुड़े लगभग 50 गांवों की बिजली रात से ही बाधित है। बृहस्पतिवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से गर्मी के बीच लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बिजली न होने के कारण घरों में लगे पंखे और कूलर बंद पड़े हैं। मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में हल्की आंधी या बारिश आते ही बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। उसे ठीक करने में 24-24 घंटे तक का समय लग जाता है। इससे लोगों को बार-बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम की लापरवाही के कारण हर बार आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है। तामा निवासी सुनील राय, जिगिना निवासी रवि कश्यप, मुंडेरा राय निवासी सतीश राय, औराडाड़ निवासी आनंद कसौधन, सेमरी निवासी अनूप पांडेय तथा लोहरैया निवासी जीवन पाठक सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने विद्युत निगम से तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed