फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply diturb

Sant Kabir Nagar News: हांफ रहा बिजली ढांचा, नहीं दे पाता सुचारु आपूर्ति

Sat, 17 Jun 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
power supply diturb
गर्मी में जिलाअस्पताल में पेरशान रहे मरीज।संवाद
हाईवे के उत्तर में बसे मुहल्लों में दस घंटे आपूर्ति रही ठप, गर्मी से बिलबिलाए लोग
विज्ञापन

-बिजली निगम का 24 घंटे बिजली आपूर्ति का है निर्देश
- लो-वोल्टेज की समस्या बरकरार, मुसीबत में उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के उत्तर तरफ बसे मुहल्ले में बघौली फीडर से बिजली की आपूर्ति होती है। पिछले तीन-चार दिनों से इस फीडर से जुडे मुहल्ले और गांवों की आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। सुबह दस बजे बिजली कट जाती है और फिर आठ बजे रात में ही आपूर्ति दी जाती है। इसके साथ ही रात में भी कई बार बिजली आती और जाती है। इससे उपभोक्ताओं की नींद ठीक ढंग से पूरी नहीं हो पा रही है, जिसका असर उनकी दिनचर्या पर पड़ रहा है। साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी कटौती हो रही है, इससे उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ गई है।
वर्तमान में अधिकतर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इससे लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बीच बिजली निगम ने प्रदेश को 22 जून तक अघोषित बिजली कटौती से मुक्त रखने का निर्देश दिया है, लेकिन यहां इस निर्देश का पालन होता नहीं दिख रहा है। खासकर हाईवे के उत्तर में बसे मुहल्ले में काफी दिक्कत है। यहां की बिजली आपूर्ति बघौली फीडर से दी जाती है, लेकिन तीन से चार दिनों में बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है। स्थिति यह है कि इस फीडर से जुड़े सरौली, पुलिस लाइन क्षेत्र, सीहटीकर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह दस बजे ही बिजली कट जा रही है, और रात में करीब आठ बजे के बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो रही है।
विज्ञापन

ऐसे में गर्मी केे चलते उपभोक्ता बिलबिला रहे हैं। पंखा, कूलर सहित बिजली के उपकरण ठप होने से समस्या और बढ़ गई है। बिजली कर्मियों का कहना है कि बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हैं। इधर तेज हवा चल रही है, जिसके कारण तार टूटकर गिर रहे हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। साथ ही ओवरलोड की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000
पानी का खड़ा हो रहा संकट
बिजली कटौती के कारण पानी का संकट खड़ा हो रहा है। कारण यह है कि बिजली न रहने पर घर की छतों पर लगी पानी की टंकियां सूख जा रही हैं। मोटर न चलने से टंकी भरने में समस्या आ रही है। इससे स्नान से लेकर भोजन आदि बनाने में दिक्कत आ रही है। उपभोक्ता सुरेश चंद्र, शैलेंद्र कुमार, सुधीर कुमार आदि ने कहा कि बिजली की कटौती मुसीबत बन गई है। दिन भर बिजली गुल रहती है। गर्मी के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है, और पानी का भी संकट खड़ा हो रहा है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
00000000000000000000000000000
नींद पूरी नहीं कर पा रहे उपभोक्ता
बिजली की कटौती के कारण उपभोक्ताओं की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इसका असर उनकी दिनचर्या पर पड़ रहा है। लोग मानसिक अवसाद के शिकार हो रहे हैं। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि नींद पूरी न होने से कई प्रकार की दिक्कत आती है। इससे उपभोक्ताओं में चिड़चिड़ापन आता है। ऐसे में लोगों को भरपूर नींद लेनी चाहिए।

000000000000000000000
ओवरलोडिंग के चलते बिजली की आपूर्ति में समस्या आ रही है। फिर भी पूरा प्रयास है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो। कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल फाल्ट होने पर तत्काल ठीक कराते हुए आपूर्ति बहाल की जाए।
-रणधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता, बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed