{"_id":"6b0330ad9537e4e1f4096d65","slug":"nominations-for-the-primary-teachers-association-triennial-convention-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160979-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक शिक्षक संघ त्रिवार्षिक अधिवेशन हेतु नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक शिक्षक संघ त्रिवार्षिक अधिवेशन हेतु नामांकन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी-संवाद
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन हेतु प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर जनपद के सभी नौ ब्लॉकों के चुनाव के लिए अध्यक्ष तथा मंत्री पद पर शिक्षकों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव पर्यवेक्षक योगेंद्र पांडेय के नेतृत्व में जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में नामांकन की प्रक्रिया रविवार सुबह दस बजे से शुरू हुई। प्रत्याशियों ने निर्धारित शुल्क जमा करके आवेदन फॉर्म खरीदे। प्रत्याशियों को अपना नामांकन करने हेतु न्यूनतम पांच समर्थक एवं पांच प्रस्तावक प्रस्तुत करने अनिवार्य थे।
नामांकन प्राधिकारी अभय श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, लालजी यादव उपाध्यक्ष आदि की मौजूदगी में प्रस्तुत आवेदन फॉर्म तथा आवेदक, प्रस्तावक और समर्थकों की जांच की गई। प्रस्तुत सभी आवेदन वैध पाए गए।
नामांकन में अध्यक्ष पद हेतु बेलहर से कृष्ण चन्द्र सिंह, राम सुरेश चौधरी, बाल मुकुंद मौर्य, मेंहदावल से प्रेम प्रकाश दूबे, अनूप सिंह, नाथनगर से अरुण यादव, दीपक यादव, हैंसर बाजार से राजकुमार शुक्ला, राहुल यादव, सेमरियावां से मोहम्मद आजम, रामनिवास, खलीलाबाद से रामशरण यादव, हरिकेश मिश्र, बघौली से जयभान चौधरी, विवेक सिंह, पौली से विपिन कुमार, अशोक सिंह यादव, सांथा से प्रमोद पाठक ने नामांकन किया।
विज्ञापन
मंत्री पद के लिए बेलहर कलां से नवीन त्रिपाठी, ओमप्रकाश, मेंहदावल से विनोद कुमार प्रसाद, शैलेष कुमार, नाथनगर से वीरेंद्र प्रताप, राजेश कुमार अग्रहरि, हैंसर बाजार से रामकरन पासवान, संजय प्रसाद, सेमरियावां से शोएब अख्तर, सांथा से अब्दुल रशीद, खलीलाबाद से जिलाजीत चौहान, अखिलेश चंद, रामदयाल पाठक, रघुनंदन राजन सिंह, बघौली से रमेश प्रसाद, पौली से दिनेश कुमार, ज्ञान प्रकाश गौतम ने नामांकन किया। सांथा ब्लॉक के अध्यक्ष, मंत्री तथा बघौली और सेमरियावां के मंत्री निर्विरोध विजयी हुए।
एक से अधिक प्रत्याशियों वाले सभी ब्लॉकों में चुनाव प्रक्रिया 29 नवंबर को संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सुबह नौ बजे से बारह बजे तक आयोजित की जाएगी। उसी दिन मतगणना भी होगी।