{"_id":"64860f28ebeee1e0a004bbb6","slug":"power-supply-disturb-khalilabad-news-c-7-1-202945-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छठे दिन बदला गया नगर पंचायत का जला ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छठे दिन बदला गया नगर पंचायत का जला ट्रांसफाॅर्मर
Sun, 11 Jun 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
गौरीराई गांव में ट्रांसफार्मर बदलते बिजली कर्मी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसिंहवा। स्थानीय नगर पंचायत के गौरी राई वार्ड का जला ट्रांसफाॅर्मर आखिरकार रविवार को छठे दिन बदला गया। इस बीच उपभोक्ता उमस भरी गर्मी झेलने को मजबूर हुए। ट्रांसफाॅर्मर बदले जाने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
धर्मसिंहवा को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है, लेकिन पर नगर जैसी कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही हैं। वार्ड गौरी राई का जला हुआ ट्रांसफाॅर्मर इसका जीता जागता उदाहरण है। उपभोक्ताओं के काफी प्रयास के बाद छठे दिन ट्रांसफाॅर्मर को बदला गया है। छह दिनों तक उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में बगैर पंखा, कूलर के परेशानी झेलते रहे।
वार्ड निवासी सलीम मनिहार, छनमन पासवान, दिलीप मिश्रा हुसैन अंसारी शब्बीर अहमद दीनानाथ गुप्ता खुर्शीद अहमद बाबूराम पासवान आदि ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद से प्रतिदिन बिजली निगम के लोगों से ट्रांसफार्मर बदले जाने के लिए मनुहार करते रहे, अब छह दिन बाद ट्रांसफाॅर्मर बदला गया तो राहत मिली है। इन लोगों ने कहा कि नगर पंचायत होने के बावजूद छह दिनों के बाद यहां ट्रांसफाॅर्मर बदला गया, यह खुद ही व्यवस्था को आइना दिखा रहा है। लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत यह है कि बिजली निगम सिद्धार्थनगर के लोग यहां की व्यवस्था देखते हैं। ऐसे में कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं होता है। मांग की कि बिजली आपूर्ति जिले से कराई जाए।