फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply disturb agitation

Sant Kabir Nagar News: बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने कलट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 27 Jun 2023 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
power supply disturb agitation
संतकबीरनगर। एक माह पहले आंधी में बिजली के पोल, तार टूट कर गिर गए थे, जो अभी तक दुरुस्त नहीं कराए गए। इसकी वजह से मलोरना गांव की दलित बस्ती के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अपनी मांगों का ज्ञापन अपर एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि करीब एक महीने पहले आंधी में बिजली का तार, पोल टूट कर गिर गए थे। ट्रांसफाॅर्मर भी जल गया था। तभी से गांव में टोले में बिजली आपूर्ति ठप है। लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। शिकायत के बावजूद अभी तक बिजली के पोल, तार को दुरुस्त नहीं किया गया और न ही जला ट्रांसफाॅर्मर बदला गया। इसकी वजह से लोगों को काफी पेरशानी हो रही है। गर्मी में महिलाएं ,बच्चे और बुजुर्ग परेशान हैं।
विज्ञापन

इधर बारिश का मौसम शुरू हो गया है। बारिश में कीडे़ मकोड़े भी निकलते हैं, जिससे हमेशा खतरा बना रहेगा। लोगों ने व्यवस्था ठीक करा कर आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने अपर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन में जितेंद्र कुमार, धर्मेद्र, भरत, विश्वनाथ, सिद्धनाथ, सिकंदर, रामनंद, सुखी, संतोष कुमार, प्रदीप, भागीरथी, लाल बिहारी, कुमारी देवी, रीता देवी, अंजनी, शीला, सुमन, बेचन, रामरतन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed