फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power supply destroyed due to storm

Sant Kabir Nagar News: आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति ध्वस्त, 800 गांवों की बिजली गुल

Mon, 04 Sep 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
power supply destroyed due to storm
age No : 2देर रात आयी आंधी पानी से बड़गों के पास टूटी बिजली के हाइटेशन तार को ठीक करते बिजली कर
करीब 12 घटे उमस भरी गर्मी से जूझते रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार की रात आंधी के साथ बारिश हुई। इस वजह से बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। शहर में बिजली आती-जाती रही, लेकिन मगहर कताई मिल फीडर से जुडे़ 150 व मेंहदावल नगर समेत 500 गांवों की बिजली रातभर गुल रही। धनघटा क्षेत्र में भी 150 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उमस भरी गर्मी में शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान रहे।
रविवार की देर रात करीब डेढ़ बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान खलीलाबाद कस्बे में बिजली की आवाजाही बनी रही। बार-बार बिजली कटने से लोगों की रात की नींद पूरी नहीं हो पाई। इस बीच मगहर कताई मिल फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली लोकल फाल्ट के चलते ठप रही। इससे गड़सरपार, लक्ष्मीपुर निचौरा, सेमरी, धवरिया, महास्थान, सहसरावमाफी, नहसापार, केरमुआ माफी, चकदही, धरैची, दुबौली आदि गांवों में अंधेरा छाया रहा। बिजी उपभोक्ता दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार आदि ने बताया कि आंधी-पानी की वजह से करीब 12 घंटे बाद बिजली गुल रही।
विज्ञापन

मेंहदावल संवाद के अनुसार, विद्युत वितरण खंड क्षेत्र मेंहदावल में तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण रात डेढ़ बजे में बिजली गुल हुई। नगर पंचायत क्षेत्र में सुबह करीब 11:30 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन हर 20 से 25 मिनट में कटौती का खेल जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम बिजली नहीं आई थी। क्षेत्र के करीब 500 गांव पूरी रात अंधेरे में रहे। अवर अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुबह से ही कर्मी फाल्ट ढूंढने तथा बनाने के काम में लगे। दर्जनों स्थानों पर हुए फाल्ट को बनाने में विद्युत कर्मचारी जूझते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरिया बाबू में बिजली तार तेज आंधी के कारण गिर गया। धरौली में भी कई जगह फाल्ट की स्थिति सामने आई। बेलौली तथा घूरापाली की आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर खंभे गिरने की सूचना है। सोमवार की सुबह लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। क्षेत्र निवासी अमित सिंह, धीरज पाल, राजन पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय, आनंद पांडेय, विशाल सिंह आदि ने कहा कि विद्युत आपूर्ति आधी रात से बाधित हुई तो सुबह की दिनचर्या बिगड़ गई। टंकी में पानी भरना मुश्किल हो गया। इनवर्टर जवाब दे गया। अधिशासी अभियंता सरोज कुमार का कहना है कि तेज हवा व बारिश के कारण कई स्थानों पर खंभे गिरने से समस्या आई।
...
मुखलिसपुर क्षेत्र में 28 खंभेे गिरे, पेड़ भी गिरे
धनघटा। रविवार की रात हुई बारिश से जहां फसलों को राहत मिली है, वहीं चली तेज हवा के कारण विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई। विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर से विभिन्न गांवों में गए 28 खंभे गिर जाने से 150 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। सोमवार सुबह से विद्युत कर्मी खराबी को दूर करने में जुटे हुए थे। लेकिन देर शाम तक विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।

कई दिनों से हो रही धूप से लोग बेहाल हो गए थे। धान की फसल मुरझाने लगी थी। रविवार की रात चमक के साथ जब बूंदाबांदी शुरू हुई तो उसी समय चली तेज हवा के कारण बिजली गुल हो गई। कई गांव में पेड़ गिर गए, वहीं छप्पर के मकान भी हवा के साथ उड़ चले। विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर से जुड़े विभिन्न स्थानों पर 28 विद्युत पोल टूटकर गिर गए। जिससे गायघाट, रामपुर, छितौनी, प्रजापति पुर, गोपीपुर, मझौरा, माधोपुर, डेफरा, बैकुंठपुर, पोखरा, करनपुर, कटार, अम्मादेई, बंडा बाजार, दुघरा कला, परसा, मड़पौना, मुठही खुर्द समेत डेढ़ सौ से अधिक गांव में अंधेरा छा गया। आंधी के कारण गिरे विद्युत पोल और तार को ठीक करने के लिए विद्युत कर्मी सोमवार सुबह से ही जुट गए। बिजली निगम जेई चंद्रभूषण ने बताया कि विद्युत सब स्टेशन चौरा कला और धनघटा से जुड़े गांव में जाने वाले विद्युत तार और पोल को ठीक कर लिया गया। दोनों सब स्टेशनों से विद्युत सप्लाई शुरू कर दी गई है। मुखलिसपुर सब स्टेशन से जुड़े गायघाट, धनघटा फीडर होल्ड है। उसे भी ठीक किया जा रहा है। शाम होते होते सभी केंद्रों से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed