फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Power supply can be stalled anytime

कभी भी ठप हो सकती है बिजली आपूर्ति

Wed, 19 Dec 2018 11:41 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 19 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Power supply can be stalled anytime
कभी भी ठप हो सकती है बिजली आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति कभी भी बंद हो सकती है। वजह फाल्ट ठीक करने के लिए बिजली निगम के गोदाम में सामान ही नहीं है। तार व इंसुलेटर भी नहीं है। फाल्ट आने पर कर्मचारी जुगाड़ से काम चला रहे हैं। यदि मेन लाइन में थोड़ी दिक्कत आ गई तो सप्लाई कई घंटों तक बाधित हो सकती है। 
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति को निर्वाध बनाए रखने के लिए निगम की तरफ से खलीलाबाद उपकेंद्र स्थित गोदाम में तार, इंसुलेटर, स्टे रॉड आदि रखने का इंतजाम किया है। प्राकृतिक आपदा या किसी हादसे के दौरान अगर कहीं सप्लाई टूटती है तो स्टोर से तुरंत जरूरी सामान मिल जाता है। सामान्य परिस्थिति में भी फाल्ट या किसी अन्य उपकरण के खराब होने पर तत्काल स्टोर से जरूरी सामान लेकर गड़बड़ी दूर करा दी जाती है, लेकिन खलीलाबाद के स्टोर में पिछले तीन महीने से एल्युमीनियम के तार व केबल, इंसुलेटर आदि जरूरी सामान नहीं हैं। कहीं एक भी इंसुलेटर खराब हो जाए तो उस पूरी लाइन की सप्लाई ठप हो जाएगी। इसी तरह अगर कहीं पोल तिरछा हो जाए तो उसे सीधा रखने के लिए जरूरी स्टे रॉड नहीं है। विद्युत निगम के अफसर फाल्ट होने पर तुरंत ठीक करने का आदेश तो देते हैं, लेकिन सामान की अनुपलब्धता के मुद्दे पर सब चुप्पी साध जाते हैं। लाइनमैनों की पीड़ा यह है कि अगर फाल्ट ठीक होने में देरी होती है तो उपभोक्ता लापरवाही का आरोप लगाते हैं और अफसर भी डांट फटकार लगाते हैं, जब सामान उपलब्ध कराने की बारी आती है तो सब चुप्पी साध जाते हैं। ऐसे में लाइनमैनों दोनों तरफ से पिसते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed