{"_id":"64b186a06ba796ec3f001436","slug":"power-supply-attack-khalilabad-news-c-207-1-sgkp1002-1295-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट मे आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट मे आने से मजदूर की मौत
Fri, 14 Jul 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत बेलवाडाड मे हाईटेशन तार के चपेट मे आऐ मजदूर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच चौकी अंतर्गत बेलवाडाड़ गांव में पानी के निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के ऊपर से लोहे का पाइप उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 42 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई।
बेलवाडाड़ में बन रहे ओवरहेड टैंक पर कुछ सामान रखा था। शुक्रवार को गोंडा के कौडिया बाजार थानाक्षेत्र बिरवा खैरम गांव निवासी रैहमुल्ला पुत्र मैसूर पिकअप लेकर पहुंचा। पिकअप चालक संतोष ने बताया कि ठेकेदार सुभान अल्लाह ने रैहमुल्लाह और उसे स्टेबलाइजर और पाइप लाने के लिए भेजा था। स्टेबलाइजर लादने के बाद जैसे ही सुभान अल्लाह ने लोहे का पाइप उठाया, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। इससे उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
चालक के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे टिनिच चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। उसके आधार पर परिवार के लोगों को सूचना दी गई है।