फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   power sub station

Sant Kabir Nagar News: नगर में बिजली घर बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री से मांग

Tue, 20 Jun 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
power sub station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। नगर पंचायत मगहर में विद्युत की लचर व्यवस्था व बार-बार फाल्ट होने के कारण इस भीषण गर्मी में नगरवासी काफी परेशान हैं। इसको देखते हुए पूर्व चेयरमैन व भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जामंत्री से मिलकर नगर में बिजलीघर बनवाने की मांग की है।

संगीता वर्मा ने कहा कि संतकबीर की निर्वाण स्थली होने के कारण मगहर ऐतिहासिक कस्बा है। यहां कबीर दर्शन के लिए पर्यटक रोज आते हैं। कबीर स्थली को केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने बिजली घर बनाने का आदेश दिया था, परंतु नगर में जमीन उपलब्ध न होने के कारण नहीं बन सका। आज नगर में विद्युत व्यवस्था लचर हो चुकी है। वर्षों से लगे तार जर्जर होने के कारण बार-बार टूटकर गिर रहे हैं। इससे इस भीषण गर्मी में फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में नगर के लिए एक बिजली घर की अति आवश्यकता है। बिजली घर बन जाने से नगर वासियों को विद्युत फाल्ट से जहां निजात मिलेगी। वहीं सुचारु रूप से बिजली भी मिलती रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने ऊर्जा मंत्री से नगर में बिजली घर के लिए जमीन उपलब्ध कराने व बिजली घर बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed