{"_id":"68a21e6d4100fb75300efce7","slug":"power-cuts-are-making-people-cry-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137074-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लोगों को रुला रही बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लोगों को रुला रही बिजली कटौती
विज्ञापन
बैंक चौराहे पर बिजली ठीक करते हुए कर्मचारी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में एक बार फिर तल्खी देखने को मिल रही है। सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। इस बीच उपभोक्ताओं को बिजली भी रुलाने लगी है।
शहर में जहां ट्रिपिंग की समस्या बनी रही, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह बिजली गुल होने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। पंखा, कूलर बेकार साबित हो रहे हैं। लोगों को उमस व भीषण गर्मी से जूझना पड़ा।
त्योहार पर दो दिनों तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर रही, लेकिन रविवार की सुबह से ही बिजली रुलाने लगी है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि शहरी क्षेत्र में बार- बार बिजली की ट्रिपिंग होने के कारण आपूर्ति बाधित होती रही।
शहर के बैंक चौराहे पर फाल्ट के चलते करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिन में बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह पांच बजे ही बिजली गुल हो गई और करीब आठ बजे के बाद बिजली आई। इस दौरान लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ा। कारण यह कि बिजली न रहने से लोगों के घरों में लगी पानी की टंकियां सूख गईं। आठ बजे के बाद बिजली आई, लेकिन कुछ देर बाद फिर कट गई। यह सिलसिला दिनभर बना रहा। इससे उपभोक्ताओं के घरों में लगे पंखा, कूलर बेकार हो गए और उमस भरी गर्मी में किसी तरह समय गुजारना पड़ा।
उपभोक्ता अजय कुमार, चिरंजीव कुमार आदि ने बताया कि दो दिन त्योहार में बेहतर बिजली आपूर्ति हुई, लेकिन अब फिर प्रभावित हो गई है। इन लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार किए जाने की मांग की।