{"_id":"657f473f902425d3fd0e8b77","slug":"power-cut-increases-the-problem-people-are-worried-about-water-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-6963-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत, पानी के लिए लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती ने बढ़ाई मुसीबत, पानी के लिए लोग हो रहे परेशान
Mon, 18 Dec 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में बिजली कटौती ने मुसीबत बढ़ा दी है। उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। सुबह करीब तीन घंटे बिजली कट रही है। इसके करण पानी का संकट खड़ा हो रहा है। बिजली आपूर्ति की हालत यह है कि दिन में करीब सात घंटे तक कटौती हो रही है।
ठंड के मौसम में भी बिजली कटौती समस्या बनी हुई हैं। सुबह करीब पांच बजे बिजली कट जा रही है और आठ बजे से आस-पास आती है। इस दौरान लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करना होता है, लेकिन बिजली गुल होने से पानी की समस्या खड़ी हो रही है। इससे बच्चों को तैयार करने से लेकर टिफिन तैयार करने में भी दिक्कत आ रही है। इसके बाद दिन में भी कई बार बिजली कट रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत बड़गो, नेदुला, अंसार टोला, बरईटोला, पटखौली क्षेत्रों में हो रही है। क्षेत्र के निवासी राहुल देव, संजय कुमार ने कहा कि सुबह की कटौती बंद होनी चाहिए। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटौती बढ़ गई है। सुबह पांच बजे से आठ बजे तक बिजली कट रही है तो दिन में 10 बजे से दो बजे तक बिजली नहीं रहती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता रणधीर कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।